Monday 27 July 2015

भूचाल

सतही दरारों में सरक-सरक भरती है
समय की रेत हर पल
फिर सब कुछ दिखता
सपाट, सीधा और धूसर


पर भीतरी मन की दरारें
होती हैं आर-पार
उस पर नहीं रुकती
वक़्त की धूल


फिसल जाते हैं, ज़िन्दगी के किरदार
रिश्तों के दरख्त नहीं जमाते जड़
बन जाते कोयला माटी में सड़

ज़िन्दगी की खटास से
फटती बढ़ती  भावनाओं की दरारें

निराश-हताश फटे दिल में
 धुकधुकाती ऊर्जा के बेसुरे ताल

इन्ही ‘भू-गर्भीय फौल्टों’ में


डोलता है ज़िन्दगी का भूचाल  

7 comments:

  1. Indira Gupta's profile photo
    Indira Gupta
    +1
    वाह ...👌👌👌👌👌
    कितना अद्भुत कितना साम्य है
    इंसा और प्रकृति मै
    डली दरारे दोनो अँदर
    भू दोलन की प्रवर्ती ने
    नहीँ कभी भरती कम होती
    कितने भी पैबंद धरो
    टूटा टुकड़ा सरक ही जाता
    चाहे जितने जतन करो !
    Translate
    Nov 21, 2017
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +Indira Gupta
    बहुत सुन्दर कथ्य आपका ! आभार!!!
    Nov 21, 2017
    Indira Gupta's profile photo
    Indira Gupta
    +1
    +Vishwa Mohan 🙏

    ReplyDelete
  2. Roli Abhilasha (अभिलाषा)'s profile photo
    Roli Abhilasha (अभिलाषा)
    +1
    भूचाल यूँ तो रोज़-रोज़ नहीं आते
    आते हैं हर आंसू मुस्करा उठता है।
    Translate
    Nov 21, 2017
    Pushpendra Dwivedi's profile photo
    Pushpendra Dwivedi
    +1
    जीवन के यथार्थ का मार्मिक चित्रण अतिसुन्दर
    Nov 21, 2017
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +1
    +#Ye Mohabbateinआभार आपके आशीर्वचनों का!!!
    Nov 22, 2017
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +1
    +Pushpendra Dwivedi आभार आपके आशीर्वचनों का!!!
    Nov 22, 2017
    Pushpendra Dwivedi's profile photo
    Pushpendra Dwivedi
    +1
    +Vishwa Mohan हार्दिक स्वागत है आपका

    ReplyDelete
  3. Puja Puja: रिश्तों की स्थिति को बहुत ही सुंदर तरीके से दर्शाती एक सुंदर रचना
    वाह
    Vishwa Mohan: +Puja Puja आभार!!!

    ReplyDelete
  4. NITU THAKUR: very nice...bhuchal
    Vishwa Mohan: +Nitu Thakur नीतुजी, आभार आपके आशीर्वचनों का!!!

    ReplyDelete
  5. NITU THAKUR: very nice...bhuchal
    Vishwa Mohan: +Nitu Thakur नीतुजी, आभार आपके आशीर्वचनों का!!!

    ReplyDelete
  6. धरती के भूचाल से भी कहीं अधिक भयावह है भावनाओं का भूचाल जो आत्मा को खंड -खंड करने से नहीं चूकता|

    ReplyDelete