हो किरणों पर न कोई पहरा,
चिड़ियों की चहक चिरंतन हो।
तर तुषार तृण फुनगी फुदके,
चेतन का स्वर- स्पंदन हो।
तरु हरित पत्र गोल-गोल,
झूमें गायें डोल-डोल।
टहनी से डंठल लिपट-लिपट,
खुसुर-फुसूर फिर बोल-बोल।
कौओं की पंचायत से,
फदगुदियाँ ले रहीं होड़।
अपना हुक़ूक़ हैं जता रहीं,
गिलहरियाँ माटी कोड़-कोड़।
सन्नाटे का सुर सरोवर,
शकल दिल-सी रंगी नील।
जलतरंग में छाया नर्तन,
गोद गिरि गदरायी झील।
सभी स्वच्छंद हैं, सभी मुक्त हैं,
कण-कण चिन्मय अजर अमर।
हे पवन प्राण, सुन, ठहर यहीं,
जहाँ ना संशय, ना कोई डर!

अति मनमोहक, सारगर्भित, बहुत सुंदर अभिव्यक्ति।
ReplyDeleteप्रणाम
सादर।
--------
नमस्ते,
आपकी लिखी रचना मंगलवार १७ मार्च २०२६ के लिए साझा की गयी है
पांच लिंकों का आनंद पर...
आप भी सादर आमंत्रित हैं।
सादर
धन्यवाद।
जी, हार्दिक आभार।
Deleteसुंदर सृजन, प्रकृति के अनुपम सौन्दर्य का अभिनव वर्णन
ReplyDeleteजी, हार्दिक आभार।
ReplyDeleteवाह
ReplyDeleteजी, हार्दिक आभार।
Deleteबहुत सुंदर, मनमोहक कविता है यह आपकी विश्वमोहन जी
ReplyDelete