Monday 18 April 2016

बेटी-बिदा

बेटी विदा, विरह वेला में
मूक पिता ! क्या बोले?
लोचन लोर , हिया हर्षित
आशीष की गठरी खोले.

अंजन-रंजित,कलपे कपोल
कंगना,बिन्दी और गहना,
रोये सुबके सखी सलेहर्
बहे बिरह में बहना.

थमा पवन, सहमा सुरज!
हर अँखियन बदरी छायी,
पपीहा पी के पीव पली ,
कुहकी कोयल करियायी.

शक्ति शिव के संग चली
मुरछित माहुर् मन मैना,
सुबके सलज सजल सुकुमारी
ममता मातु नीर नयना.

सत्य-संजीवन चिर चिरंतन
वेदांत उपनिषद गाते,
भयी आत्मा बरहम की
अब छूटे रिश्ते-नाते ! 

5 comments:

  1. NITU THAKUR's profile photo
    NITU THAKUR
    Owner
    +1
    very nice
    Nov 15, 2017
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +1
    +Nitu Thakur आभार एवं शुक्रिया!!!
    Nov 15, 2017
    Kusum Kothari's profile photo
    Kusum Kothari
    Moderator
    +1
    थमी पवन सहमा सूरज....
    अतिसुन्दर।
    Translate
    Nov 16, 2017
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +Kusum Kothari आभार एवं शुक्रिया!!!

    ReplyDelete
  2. annu ann (अनु): Nice
    Vishwa Mohan: +annu ann laguri आभार एवं शुक्रिया!!!

    ReplyDelete
  3. संवेदनशील बेला पर मार्मिक रचना..
    पर अब नव विहान है रिश्तें छूटते नहीं एक कदम और बढ़ बेटियाँ खड़ी रहती है।

    ReplyDelete
  4. जी, सही कहा आपने। अत्यंत आभार।

    ReplyDelete

  5. Meena Gulyani
    +1
    ati sunder rachna
    Vishwa Mohan
    +Meena Gulyani आभार!

    ReplyDelete