Tuesday 26 December 2017

यूँ समय सरकता जाता है!

कल बीता काल, कल नया साल!
यूँ समय सरकता जाता है।

श्वेत-श्वेत-से सात अश्व-से!
सुसज्जित ये समय शकट है।
घिरनी से घूमते पहिये पर,
घटता घड़ी-घड़ी जीवन घट है।

निशा-दिवा का नयन-मटक्का,
अंजोर-अन्हार की अठखेली।
ठिठुर-ठिठक कर ठहर गई है,
हर्ष-विषाद की अबूझ पहेली।

चाहे सम्मुख दुख हो, सुख हो
समय थाल भला थमता है?
तप्त तुषार तरल जल बहकर,
शीत समय संग फिर जमता है।

हिम तरल का, तरल हिम् का,
जग परिवर्तन का अंकुर है।
मोह-जाल में जकड़े जीव को,
स्वयं काल भी क्षण-भंगुर है।

भ्रूण-भोर से यम-यामिनी,
यातना योनि-दर-योनि।
विषय-वासना, कनक-कामना,
केंचुल में कोमल मृगछौनि।

है संघर्ष पाश से मुक्ति का,
जीव ब्रह्म-योग की युक्ति का।
सतचित-आनंद के आंगन में,
चिर योग जगा अंतर्मन में।

काल बंध के भंजन में
स्थितप्रज्ञ से मंथन में
माया मत्सर मोह महल
सुभीत दरकता जाता है

कल बीता काल, कल नया साल!
यूँ समय सरकता जाता है।





12 comments:

  1. rmila Singh: उत्कृष्ट रचना
    Vishwa Mohan: नववर्ष की शुभकामनायें, बधाई और आपके आशीर्वचनों का आभार!!!

    ReplyDelete
  2. Indira Gupta's profile photo
    Indira Gupta
    Moderator
    +1
    अति उत्तम रचना
    आवा गमन जीवन परिभाषा
    समय देय विस्तार
    आते का स्वागत सदा
    जाते को नमस्कार
    Translate
    Dec 31, 2017
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    नववर्ष की शुभकामनायें, बधाई और आपके आशीर्वचनों का आभार!!!

    ReplyDelete
  3. Meena Gulyani's profile photo
    Meena Gulyani
    +1
    very nice
    Dec 31, 2017
    NITU THAKUR's profile photo
    NITU THAKUR
    Owner
    +1
    बहुत सुन्दर
    Translate
    Dec 31, 2017
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +Meena Gulyani नववर्ष की शुभकामनायें, बधाई और आभार!!!
    Jan 1, 2018
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +Nitu Thakur नववर्ष की शुभकामनायें, बधाई और आभार!!!

    ReplyDelete
  4. Lokesh Nashine: बहुत खूब
    Vishwa Mohan: आभार!!!

    ReplyDelete
  5. Pushpendra Dwivedi: अत्यंत रोचक नववर्ष मंगलमय हो
    Vishwa Mohan: नववर्ष की शुभकामनायें, बधाई और आपके आशीर्वचनों का आभार!!!

    ReplyDelete
  6. Replies
    1. आभार और नए वर्ष की शुभकामनाएँ!!!

      Delete
  7. अत्यंत आभार!!! नव वर्ष की अशेष शुभकामनाएँ!!!

    ReplyDelete
  8. कल -कल बहते भाव और सुंदर अलंकारों से सजी सुगठित रचना !! समय की गति और अध्यात्म की अद्भुत अभिव्यक्ति!!रचना के लिए बधाई और आभार। साथ में
    आगत नववर्ष की ढेरों बधाईयां और शुभकामनाएं। सपरिवार सानंद और सकुशल रहें, यही दुआ करती हूँ 🙏🙏

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी, अत्यंत आभार।नव वर्ष २०२१ की आपको और आपके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...💥💥💥💐💐🥳🎂 विश्वमोहन

      Delete
  9. अद्भुत व्यंजनाएं!
    उत्कृष्ट सृजन, काल के समान सहज गति से चलता गूढ़ अप्रतिम आलंकारिक शब्द विन्यास।
    नववर्ष मंगलमय हो आपको एवं आपके सकल परिवार जनों को।

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी, अत्यंत आभार!!!! नव वर्ष २०२१ की आपको और आपके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...💥💥💥💐💐🥳🎂

      Delete