Saturday, 7 November 2026

चलो! राम से जोड़ें नाता


 चलो! राम से जोड़े नाता


मन भी तुम ही, और प्राण हो,

शब्द-स्पर्श, रूप-रस  घ्राण हो।।

जड़ भी तुम ही, चेतन तुम ही,

अवचेतन, निश्चेतन तुम ही।


तुम ही तुरीय, तुम ही स्वप्न,

तुम ही जाग्रत और सुषुप्त हो।

अंतःस्थल के अन्वेषण के,

सोपानों के सूत्र गुप्त हो।


टंकार प्रणव के आदि बिंदु तुम,

सृष्टि तुम हो, प्रलय तुम हो।

भव सागर से मोक्ष यज्ञ के,

मेरे मालिक तुम अक्षय हो।


चतुर्वेद, उपनिषद, गीता,

नहीं ज्ञान तुमसे कोई रीता।

होता हो, अध्वर्यु तुम भी,

तुम ही ब्रह्म, तुम हो उद्गाता।


चलो! राम से जोड़े नाता।

16 comments:

  1. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" पर रविवार 08 नवंबर 2026 को लिंक की गयी है....

    http://halchalwith5links.blogspot.in
    पर आप सादर आमंत्रित हैं, ज़रूर आइएगा... धन्यवाद!


    !

    ReplyDelete
  2. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" पर रविवार 08 नवंबर 2026 को लिंक की गयी है....

    http://halchalwith5links.blogspot.in
    पर आप सादर आमंत्रित हैं, ज़रूर आइएगा... धन्यवाद!


    !

    ReplyDelete
  3. वाह | शुभकामनाएं दीप पर्व पर

    ReplyDelete
    Replies
    1. रोशनी के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।🙏🏼🙏🏼

      Delete
  4. बहुत सुंदर , राम स्तुति जैसा

    ReplyDelete
    Replies
    1. रोशनी के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।🙏🏼🙏🏼

      Delete
  5. भगवान राम को समर्पित अति सुंदर भावपूर्ण प्रार्थना!!

    ReplyDelete
    Replies
    1. रोशनी के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।🙏🏼🙏🏼

      Delete
  6. वाह ! अतिसुन्दर !

    ReplyDelete
  7. बढ़िया प्रस्तुति

    ReplyDelete
  8. सुंदर प्रार्थना

    ReplyDelete