Monday 27 July 2015

आशा का बीज

टुकड़े का टकराना टुकड़े से
अपनी ही काया का !

जब भी टकराते दो सहोदर
हो जाती माँ की कोख जर्जर

धरती की धुकधुकी
ऊर्जा का उछाह
भूडोल,विध्वंस
धराशायी आशियाने
बनते कब्रगाह

मंजिल-दर-मंजिल
झड़ते  परत-दर-परत
दबती मासूम चीत्कार
शहतीरों की चरमराहट
नर कंकालों की मूक कराह

 करीने से काढ़ी गयी
 नक्काशियाँ
गढ़े गये प्रस्तर
अब जमीन्दोज़
खंडित
जीर्ण-शीर्ण
बनते मौत के बिस्तर!

लाशों पर कंक्रीट का आवरण
अब भला चील बैठे तो कहाँ
कुत्ते भौंके तो क्यों
गिलहरी रोये तो कैसे
चमगादड़ चिचियाये तो कब

सब कुछ मौन
निस्तब्ध, जड़
सिर्फ काल
चंचल , गतिमान !

बीच बीच में टपकते
सीमेंटी शहतीरों के शोर
‘कंक्रीट-कटर’ मशीनों की घर्र-घर्र
नेपथ्य से चीखती चीत्कार

फिर फाटी माटी     
थरथरायी पूरी घाटी
फेंका लावा
धरती की छाती ने
हिला देवालय
इंच भर धंसा हिमालय
जलजला बवंडर
मचा हड़कम्प
भूकम्प! भूकम्प!! भूकम्प!!!

स्खलित चट्टानों
 एवम हिम से
दबी वनस्पति, 
कुचले जीव
मरा मानव

पर, जागी मानवता
दम भर
छलका करुणा का अमृत
थामने को बढ़े आतुर हाथ
पोंछने को आँसू
और बाँटने को
आशा का नया बीजन
समवेत स्वर

सृजन! सृजन!! सृजन!!!  

4 comments:

  1. M. Rangraj Iyengar's profile photo
    M. Rangraj Iyengar
    +1
    मस्त
    Nov 14, 2017
    Indira Gupta's profile photo
    Indira Gupta
    Moderator
    +1
    घोर नाद कर रहा काव्य
    घोर भाव बह रहे चुप चाप
    Translate
    Nov 14, 2017
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +M. Rangraj Iyengarji आभार!!!
    Nov 16, 2017
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +Indira Gupta ji आभार!!!

    ReplyDelete
  2. अमित जैन 'मौलिक''s profile photo
    अमित जैन 'मौलिक'
    Owner
    +1
    सब कुछ मौन
    निस्तब्ध, जड़
    सिर्फ काल
    चंचल, गतिमान।

    Wahhhhh। सदा की तरह सार्थक। सदा की तरह अभिनव।
    Translate
    Nov 14, 2017
    Indira Gupta's profile photo
    Indira Gupta
    Moderator
    +1
    👏👏👏👏अद्भुत ...विश्व मोहन ज़ी ....
    🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

    छोटे छोटे शब्दो का घनघोर सा नाद
    मौन बह रहानिरँतर शोर करता चुप चाप !
    Translate
    Nov 14, 2017
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +Indira Gupta वाह! आभार आपके आशीष का, हर बार नहले पर दहले मारने की आपकी अनूठी अदा का !!!!
    Nov 14, 2017
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +अमित जैन 'मौलिक' सदा की तरह आशीष देने की आपकी सदाशयता का आभार!!
    Nov 14, 2017
    Indira Gupta's profile photo
    Indira Gupta
    Moderator
    +Vishwa Mohan 🙏🙏
    Nov 14, 2017
    Sandeep Garg's profile photo
    Sandeep Garg
    +1
    Very heart touching
    Nov 15, 2017
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +Sandeep Garg
    आभार आपके संवेदना भावों का!

    ReplyDelete
  3. संवेदनशीलता से भयावह स्थितियों को दर्शाती रचना |

    ReplyDelete