Saturday 14 October 2017

एक और एक, एक !

श्वेत शशक सा शरद सुभग सलोना
चमक चांदनी चक मक कोना कोना
राजे रजत रजनी का चंचल चितवन
प्लावित पीयूष प्रेम पिया का तन मन

पवन शरारत सनन सनन सन
पुलकित पूनम तन मन छन छन
कर स्पंदन विश्व विकल मन
चरम चिरंतन चिन्मय चेतन

कुंदेंदु कला की तू कुंतल तरुणाई
लाजवंती ललना लोचन ललचायी
सिहर सिहर सरस समीर सरमायी
अंग अनंग बहुरंग भंग अंगड़ाई

अमरावती की अमर वेळ तू
मदन प्रेमघन मधुर मेल तू
तरुण कुञ्ज तरु लता पाश
वृन्दा वन वनिता विलास,
कान्हा की मुरली के अधर
हे प्रेम पिक के कोकिल स्वर!

किस ग्रन्थ गह्वर के  राग छंद ये गाई,
लय, लास, लोल, लावण्य घोल तू लाई
मन मंदिर में तू, मंद मंद मुस्काई
प्राणों में प्रेयसी, प्रीत प्राण भर लाई

कलकल छलछल छलक मदिरा छाई
शाश्वत सुवास सा श्वास श्वास छितराई
सतरंगी सी, इन्द्रधनुषी! रास रंग अतिरेक
एक और एक प्रेम गणित में होते सदा ही एक!

7 comments:

  1. Meena Gulyani's profile photo
    Meena Gulyani
    +1
    Beautiful alankar ka chhand ka smayojan aapne kiya hai .Ati sunder
    6w
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +Meena Gulyani अत्यंत आभार आपका!!!
    6w
    Ritu Asooja Rishikesh's profile photo
    Ritu Asooja Rishikesh
    +1
    बहुत खूब
    Translate
    6w
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    अत्यंत आभार!!!
    6w
    Shubha Mehta's profile photo
    Shubha Mehta
    +1
    वाह!!!!

    ReplyDelete
  2. Renu's profile photo
    Renu
    +1
    ध्यात्मिक रंग में रंगी श्रृंगार रस में पगी सुंदर सरस रचना | !!!!!!!! अनुप्रास अलंकार के लिए आपका साहित्य जगत ऋणी रहेगा | अलंकार की टूटती सांसों में आपके नित नए प्रयोग संजीवनी बन घुल रहे हैं | आज ऐसे प्रयोग स्वप्न मात्र बन रह गए थे | आपकी विलक्षण प्रतिभा को नमन एवं सादर शुभकामना |
    Translate
    Oct 16, 2017
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    आशीर्वचनों का आभार!!!

    ReplyDelete
  3. Indira Gupta's profile photo
    Indira Gupta
    +1
    क्या खूब .....👌👌👌👌
    हिन्दी के शब्दो का हर काव्य मै अद्भुत संयोजन ....मँत्र मुग्ध कर देता है कविवर
    👏👏👏
    एक एक मिल कर हो जाते एक ......सत्य उदबोधन ...👍👍👍👍

    कितना भी जोर लगालो
    होगे नहीँ अनेक
    सुख दुख , हर्ष विषाद
    रूप लावण्य , और छंद सुरताल
    एक दूजे मै रहे समाहित
    कभी नहीँ विलगाय
    बहते शाश्वत सुवास मै
    मादकता अधिकाय
    महके मह्काये अंग अंग
    श्वास श्वास छितराय !
    🙏🙏🙏🙏🙏

    Translate
    Oct 16, 2017
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +Indira Gupta बहुत आभार आपके सुन्दर आशीर्वचनों के!
    Oct 16, 2017
    Indira Gupta's profile photo
    Indira Gupta
    +1
    +Vishwa Mohan
    🙏

    ReplyDelete
  4. बहुत सुन्दर आदरणीय
    सादर

    ReplyDelete
  5. अमरावती की अमर वेळ तू
    मदन प्रेमघन मधुर मेल तू
    तरुण कुञ्ज तरु लता पाश
    वृन्दा वन वनिता विलास,
    कान्हा की मुरली के अधर
    हे प्रेम पिक के कोकिल स्वर!
    बहुत खूब......लाजवाब आदरणीय

    ReplyDelete