Tuesday 17 July 2018

मरू में क्यों!


देखा, जो तूने कचरो पर,
सपने बच्चों के पलते हैं.
सीसी बोतल की कतरन पर,
तकदीर सलोने चलते हैं.

जब जर जर जननी छाती,
दहक दूध जम जाता है.
और उजड़ती देख आबरू,
पल! दो पल थम जाता है.

ढेरों पर फेंके दोनों में,
अमरत्व जीव का फलता है.
नयन मटक्का शिशुओं का,
शावक श्वान संग चलता है.

लेकर कर, कुत्तों के कौर,
दाने अन्न के बीनता है.
भाग्यहीन है, भरत वीर यह!
दांत, शेर की गिनता है.

झोपड़ पट्टी की शकुन्तला,
परित्यक्ता सी घुटती है
थामे पानी आँखों में,
बस सरम पीसती, कुटती है

तोभी बेधरमी धिक् धिक् तुम!
लाज सरम घोर पी गए.
कविता के चंद छंदों में,
बेसरमी अपनी सी गए!

काली करनी के कूड़ों को,
क्यों न कलम से कोड़ दिया!
मरू में क्यों! मरे मनुजों पर ही,
एटम बम न फोड़ दिया!!!


4 comments:

  1. NITU THAKUR's profile photo
    NITU THAKUR
    Owner
    +1
    बहुत सार्थक रचना। एक एक शब्द सत्य लिखा।
    Translate
    29w
    Meena Gulyani's profile photo
    Meena Gulyani
    +1
    bahut sunder
    29w
    Deepalee Thakur's profile photo
    Deepalee Thakur
    +1
    बहुत सुंदर
    Translate
    29w
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +NITU THAKUR आपके उत्साह वर्द्धन का अत्यधिक आभार!!!!
    29w
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +Meena Gulyani आपके उत्साह वर्द्धन का अत्यधिक आभार!!!!
    29w
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +Deepalee Thakur आपके उत्साह वर्द्धन का अत्यधिक आभार!!!!

    ReplyDelete
  2. Abhilasha Chauhan's profile photo
    Abhilasha Chauhan
    +1
    अति उत्तम
    Translate
    29w
    Indira Gupta's profile photo
    Indira Gupta
    +1
    👏👏👏👏👏अप्रतिम कवि राज अप्रतिम ....
    काव्य रचा या रची मार्मिकता
    शब्दों मैं तीखे बाण चले
    बम से उड़ा क्यों नहीं देते
    शब्द चाबुक की मार लगे !
    नमन विश्व मोहन जी ..🙏
    Translate
    29w
    anuradha chauhan's profile photo
    anuradha chauhan
    +1
    सुंदर रचना
    Translate
    29w
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +Abhilasha Chauhan आपके उत्साह वर्द्धन का अत्यधिक आभार!!!!
    29w
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +Indira Gupta आपके उत्साह वर्द्धन का अत्यधिक आभार!!!!
    29w
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +anuradha chauhan आपके उत्साह वर्द्धन का अत्यधिक आभार!!!!

    ReplyDelete