Friday 31 March 2017

चैता की तान

समीर शरारत सों सों करता/
अमराई की आहट में//
सरमाती सुस्ताती धरती/
चुलबुल चैत की चाहत में//

शीत तमस ने किया पलायन/
सूरज ने ऊष्मा घोली//
कोकिल कुंजित चित चितवन में/
हारिल की हरी डाली डोली//

रेतों की चादर को ओढ़े/
अलसाई मुरझाई दरिया//
सरसों के पीले फूलों को/
सूंघती उंघती धुप दुपहरिया//

तिल तिल कर दिन पांव पसारे/
शरमाई सकुचाई रातें//
नयी नवेली दुल्हनिया की/
रही अधूरी प्यार की बातें// 

गिलहरियों की कानाफुसी/
मंजरी महके बाग़ बगान//
पंचम में आलाप गुंजरित/
स्वर लहरी चैता की तान// 

8 comments:

  1. Dhruv Singh (एकलव्य)'s profile photo
    Dhruv Singh (एकलव्य)
    +1
    आदरणीय / आदरणीया आपके द्वारा 'सृजित' रचना ''लोकतंत्र'' संवाद मंच पर 'सोमवार' ०५ मार्च २०१८ को साप्ताहिक 'सोमवारीय' अंक में लिंक की गई है। आप सादर आमंत्रित हैं। धन्यवाद "एकलव्य" https://loktantrasanvad.blogspot.in/
    टीपें : अब "लोकतंत्र" संवाद मंच प्रत्येक 'सोमवार, सप्ताहभर की श्रेष्ठ रचनाओं के साथ आप सभी के समक्ष उपस्थित होगा। रचनाओं के लिंक्स सप्ताहभर मुख्य पृष्ठ पर वाचन हेतु उपलब्ध रहेंगे।
    निमंत्रण
    विशेष : 'सोमवार' ०५ मार्च २०१८ को 'लोकतंत्र' संवाद मंच अपने सोमवारीय साप्ताहिक अंक में आदरणीय विश्वम्भर पाण्डेय 'व्यग्र' जी से आपका परिचय करवाने जा रहा है।
    अतः 'लोकतंत्र' संवाद मंच आप सभी का स्वागत करता है। धन्यवाद "एकलव्य" https://loktantrasanvad.blogspot.in/
    Translate
    49w
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    आभार!!!
    49w
    Indira Gupta's profile photo
    Indira Gupta
    Moderator
    +1
    अद्भुत लगी चैता की तान
    👌👌👌👌👌👌👌
    स्वर अंजुरी भर भर लाये
    सरसो की सुरभित डॉली
    मंजरी महकी बिखरे पराग
    हर राह बनी अनुरागी ।
    Translate
    48w
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    आभार!!!

    ReplyDelete
  2. NITU THAKUR's profile photo
    NITU THAKUR
    Owner
    +1
    उम्दा शब्द .......लाजवाब
    Translate
    49w
    Indira Gupta's profile photo
    Indira Gupta
    Moderator
    +1
    वाह सदा की तरह अद्वितीय
    Translate
    49w
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +Nitu Thakur आभार!!!!
    49w
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +1
    +Indira Gupta आभार!!!!
    49w
    Meena Gulyani's profile photo
    Meena Gulyani
    +1
    nice post
    48w
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    आभार!!!

    ReplyDelete
  3. पंकज भूषण पाठक प्रियम's profile photo
    पंकज भूषण पाठक प्रियम
    +1
    वाह वाह
    Translate
    49w
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +पंकज भूषण पाठक आभार!!!!
    49w
    Kusum Kothari's profile photo
    Kusum Kothari
    Moderator
    +2
    वाह बहुत सुंदर।
    Translate
    49w
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    आभार!!!

    ReplyDelete
  4. Kusum Kothari: बदलते मौसम का सुंदर वर्णन।
    Vishwa Mohan: +Kusum Kothari आभार!!!!

    ReplyDelete
  5. आज भी प्रकृति सज रही है
    हम मानव भी उबर कर आनन्द उठायेंगे

    युग बदलेगा

    ReplyDelete
    Replies
    1. आशा अमर है जिसकी आराधना अभी निष्फल नहीं होती।

      Delete