Saturday 25 January 2014

साथी

मेरे अकेलेपन मे साथी
तुम आकर दस्तक देना.
दूर कहीं एकांत नभ में
मुझे भी सैर करा देना.

निस्सीम व्योम के अंचल में
सूनापन मन का फैलाना.
मेरे अकेलेपन  में साथी
तुम आकर दस्तक देना.




जीवन ने कौतुक कैसा खेला
मेरा निज शाश्वत अकेला.
जीवन की शुष्क तरंगो से
हलाहल मन का हर लेना.
मेरे अकेलेपन में साथी
तुम आकर दस्तक देना.


जीव  जगत  जब  मिलते हैं
नित नित नव रीत ये रचते हैं.
मेरी जड़ प्रकृति में साथी
अपने पुरुष का चेतन भर देना.
मेरे अकेलेपन में साथी
तुम आकर दस्तक देना.

आदि जनम है अंत मरण है
शैशव यौवन का मधुर मिलन है.
वृद्धावस्था की तड़पन है
काल चक्र का यहीं घुर्णन है.

माया के इस महाजाल से
साथी हमे सुलझा लेना.
मेरे अकेलेपन में साथी
तुम आकर दस्तक देना.



                                                                                    
तु अनादि है, तु अनंत है
मेरा मैं तेरा ही अंश है.
मेरे निज को हरकर हमदम
मुझको पूरा कर देना.
 मेरे अकेलेपन में साथी
तुम आकर दस्तक देना.

------ विश्वमोहन 

3 comments:

  1. Pushpendra Dwivedi's profile photo
    Pushpendra Dwivedi
    +1
    वाह अत्यंत मार्मिक
    Translate
    Dec 2, 2017
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    आभार!!!
    Dec 2, 2017
    Shakuntla's profile photo
    Shakuntla
    +1
    So touching
    Dec 2, 2017
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +1
    आभार!!!

    ReplyDelete
  2. NITU THAKUR's profile photo
    NITU THAKUR
    Owner
    +1
    waah kya bat hai
    bahut badhiya ...sathi
    Dec 2, 2017
    Meena Gulyani's profile photo
    Meena Gulyani
    +1
    bahut sunder shabdon se rachi hui rachna
    Dec 5, 2017
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +Nitu Thakur आभार!!!
    Dec 6, 2017
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +Meena Gulyani आभार!!!
    Dec 6, 2017
    Meena Gulyani's profile photo
    Meena Gulyani
    +1
    welcome

    ReplyDelete
  3. Indira Gupta's profile photo
    Indira Gupta
    Moderator
    +1
    पतझड़ , सावन , बसँत , बहार
    आते जाते मौसम चार
    परिवर्तन ही जीवन है
    सगरे मिल पढ़ाते पाठ !
    Translate
    Nov 28, 2017
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    वाह! बहुत सुन्दर!! आभार!!!
    Nov 28, 2017
    Indira Gupta's profile photo
    Indira Gupta
    Moderator
    +1
    +Vishwa Mohan 🙏
    Nov 28, 2017
    K P Mishra's profile photo
    K P Mishra
    +1
    खट्टे मीठे अनुभवों का भंडार है ,
    जिंदगी में कहीं बसंत बहार है l
    कहीं नैया बीच मझधार है ,
    जीवन में परिवर्तन , रचना का सार है l
    बहुत सुंदर रचना Vishwa Mohan ji
    Translate
    Nov 29, 2017
    Vishwa Mohan's profile photo
    Vishwa Mohan
    +K P Mishra बहुत सुन्दर!!! अत्यंत आभार!!!

    ReplyDelete